March 10, 2026

जिला स्तरीय पुस्तक मेला 20 व 21 को; ठियोग में होगा दो दिवसीय आयोजन

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 18 नवंबर, 2017, शिमला

स्कूल प्रभारियों को उपलब्ध होंगी 5000 की पुस्तकें; जिला के 500 छात्र लेंगे भाग

जिला परियोजना कार्यालय डाईट शिमला राष्ट्रीय माध्यामिक शिक्षा अभियान के तहत 20 और 21 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला (छात्रा) ठियोग में पुस्तक मेले का आयोजन कर रहा है। इस पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बन्धित पाठशालाओं में पढऩे वाले विद्यार्थियों को पुस्तकालय के प्रति रूचि पैदा करना है। ताकि वे भिन्न-भिन्न तरह की पुस्तकें पढऩे के प्रति अभ्यस्त हो सके।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले 15 विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेगे। इन विद्यालयों मे रावमापा ठियोग तथा बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग रावमापा जैस, सरोग, धमान्धरी, चियोग, बनी क्यारटू सैंज, बगैन, सैंज, क्यार, शिलारू, सन्धू, मतियाना तथा कुफरी के लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे तथा सम्बन्धित पाठशाला से पुस्तकालय संवद्र्धन के लिए छात्रों की रूचि एवं आवयश्कताओं को मध्य नजर रखते हुए मौके पर उपस्थित स्कूल प्रभारियों को 5000 रूपए की पुस्तके उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस पुस्तक मेले में लगभग 10 प्रकाशक अपनी- अपनी पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डाईट की प्रधानाचार्या तरविन्द्र नेगी ने सभी पाठशाला प्रभारियों से आग्रह किया कि वे वांछित संख्यानुसार विद्यार्थियों को इस मेले में लाने का प्रबन्ध करे, ताकि वे पुस्तक मेले का भरपूर लाभ उठा सके।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आईजीएमसी में स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रोबोटिक...

Kavinder Gupta Takes Oath in Shimla

Kavinder Gupta was sworn in as the Governor of Himachal Pradesh at a simple yet impressive ceremony held...

AI, Office Automation Courses for SC Youth in State

The spokesperson of the Empowerment of SCs, OBCs, Minorities & Specially Abled Department (ESOMSA) informed that the department...

Police Intensify Anti-Chitta Campaign Across Himachal

Under the Anti-Chitta campaign launched by CM Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh Police has intensified its crackdown on...