दयानंद स्कूल में डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता; छात्र वर्ग में दयानंद स्कूल विजेता — विजेता टीमें राष्ट्र स्तर पर लेंगी भाग

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 13 अक्टूबर, 2017, शिमला

डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2017 के अंतर्गत प्रदेश टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन छात्र व छात्रा वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम में निरीक्षक की भूमिका डीएवी पब्लिक स्कूल टुटू की प्रधानाचार्या जीवन ज्योति द्वारा अदा की गई। विशेषज्ञ की भूमिका टेबल  टेनिस ऐसोसिएशन सैकेटरी अलकेरा सैनी, प्रदेश टेबल टेनिस ऐसोसिएशन कोषाध्यक्ष सोमश ने निभाई। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 डीएवी संस्थाओं के 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभा विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम द्वारा निरीक्षक व विशेषज्ञों को पुष्प देकर किया गया। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के संचालक की भूमिका दीपक व आशीश द्वारा किया गया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में डीएवी नाहन विजेता व रनरअप टीम डीएवी न्यू शिमला रही। छात्र वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला विजेता व रनरअप टीम डीएवी नाहन रही। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी उपस्थित निरीक्षक, विशेषज्ञों, शिक्षकों व प्रतिभागियों को आभार व्यक्त किया। विजेता टीम को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए बधाई दी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Sarv Dharma Peeth: A Symbol of Unity Inaugurated

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta today inaugurated the newly constructed Main Darbar Sahib at Sarv Dharma Peeth Taposthan,...

STF का बड़ा अभियान: नशा तस्करी पर कसता शिकंजा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत...

जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश: रोहित ठाकुर

जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आज बचत भवन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित...

हिमाचल में ‘हिमरंग षष्टि नाट्य उत्सव’ की रंगीन शुरुआत

भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला, गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला तथा...