February 23, 2026

दशहरा पर्व — बच्चों, अभिभावकों व स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

Date:

Share post:

SHEMROCK Dazzlers Play School

SHEMROCK Dazzlers Play Schoolकीकली रिपोर्टर, 18 अक्टूबर, 2018, शिमला

शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल, शिमला, में दशहरा पर्व का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया| जिसमें बच्चों, अभिभावकों व स्टाफ की समस्त सदस्याओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व रावण, कुम्भकरण तथा मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया गयाI नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेष भूषा में राम, सीता, हनुमान, रावण आदि किरदारों को बहुत ही आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया|

SHEMROCK Dazzlers Play Schoolइस अवसर पर प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों को दशहरा पर्व को मनाये जाने के महत्व पर विस्तृत रूप से जानकारी दी| उन्होंने कहा कि भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।

इस दिवस को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा का पर्व हमें दस प्रकार के पापों — काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा देता है। सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दशहरा की विशेष महत्ता है| इस दिन देश भर में रावण के पुतले बना कर उसे प्रज्वलित करके बुराइयों से दूर रहने की शिक्षा दी जाती है|

इस रावन दहन समारोह में समाज के हर वर्ग और तबके की भागीदारी एकता का भी सन्देश देती है| बुराई पर अच्छाई की जीत का ये उत्सव भारतीय जनमानस के बीच उदाहरण के रूप में हर वर्ष प्रस्तुत करना सामाजिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है| इसके अतिरिक्त दशहरा से पहले और इस दौरान देश भर में रामलीला का आयोजन कर श्री राम की कथा के माध्यम से सही रास्ते पर चलने और अपने कर्तव्यों का सही से पालन करने की शिक्षा सदियों से मिलती आ रही है| रामलीला खुद में एक उत्सव से कम नहीं होता| यह हमारे देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासतों में से एक है, जो सदियों से निरंतर लोगों का मनोरंजन करती आई है|

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विकास कार्यों के साथ नशा मुक्त समाज का संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शराब इकाइयों की नीलामी

वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश में खुदरा मदिरा इकाइयों की...

मां और शिशु के लिए पोषण सुरक्षा कवच

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और कुपोषण की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से राज्य सरकार...

“The Quest for Wisdom” का भव्य विमोचन

त्रिभाषीय सूक्ति-संग्रह “The Quest for Wisdom – प्रज्ञाया: अन्वेषणम्” का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख Dinesh Kumar Tripathi...