बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया स्वतंत्रता दिवस में — शैमरॉक डैज़लर्स प्ले स्कूल

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 14 अगस्त, 2017, शिमला

शैमरॉक डैज़लर्स प्ले स्कूल, शिमला, में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूम-धाम किया गया | जिसमे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा भारत माता, झाँसी की रानी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, सुख देव आदि के किरदारों में बाखूबी प्रस्तुतियां दीं | समस्त बच्चों, उनके अभिभावकों व स्टाफ की सदस्याओं ने अमर शहीदों को मोमबतियां जला कर श्रदांजलि भी अर्पित की|

इस अवसर पर प्रिंसिपल शैलजा अमरैईक ने बच्चों को जानकारी दी कि 15 अगस्त 1947, भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपू्र्णं दिन था, जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिये आजादी हासिल की। आज हर भारतीय इस खास दिन को एक उत्सव की तरह मनाता है।

प्रिंसिपल ने समस्त अभिवकों का स्वागत किया तथा बच्चों व अभिभावकों को मिठाइयाँ बांटी व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी का आभार प्रकट किया तथा कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों में देश भक्ति व देश प्रेम कि भावना पैदा करने के लिए किया जाना ज़रूरी है| इस अवसर पर नन्हे नन्हे बच्चों ने खूब मस्ती की व भरपूर आनंद उठाया |

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

BJP Targets Govt Over Healthcare and Governance

The Bharatiya Janata Party (BJP) on Friday stepped up its criticism of the state government, questioning its claims...

A Celebration of Fitness and Teamwork at AHSB Upper Primary Sports Meet

Cheers, colour, and boundless enthusiasm marked the Upper Primary Sports Meet at Auckland House School for Boys, as...

श्रम, युद्ध और सृजन पर गहन मंथन: गेयटी थिएटर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर काव्य गोष्ठी

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में...

From Poetry to Presidential Wisdom: DPS Students Shine at Rashtrapati Niwas

In an inspiring and heartwarming interaction, students from Classes II to VI of Delhi Public School, Shimla, had...