28 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1740 – मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।

1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।

1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।

1929 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म।

1932 – इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।

1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।

1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या कर दी गयी।

1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।

1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

1992 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म।

1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत।

1999 – अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने की घोषणा।

2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।

2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम ‘मैन प्राइज फॉर फिक्शन’ रखा गया।

2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।

2007 – विश्व कप क्रिकेट में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका काे हराया।

2008 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।

Previous articleNot Feasible to Conduct Remaining CBSE Board exams for Classes 10 and 12: Sisodia
Next articleSteps Being Taken for Teaching Facility to Students

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here