February 25, 2026

भौंट ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता; 9 स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग; कबड्डी में शोघी रहा अव्वल; वॉलीबॉल में जुन्गा स्कूल प्रथम

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 12 जुलाई, 2015, शिमला

राजीव गांधी खेल अभियान (पायका) के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को वरिष्ठ पाठशाला शोघी में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में शोघी स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी खेल अभियान के कोच बलबीर चौहान ने किया। खेल कूद प्रतियोगिता में 9 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। रविवार को इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच खेले गए। अभियान के खेल प्रभारी मशोबरा जोन व डीपी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट के वीर भगत सिंह ने बताया की अंडर-16 में लड़कों के वालीबॉल  प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट स्कूल रहा, जबकि दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुंगा स्कूल रहा।

इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी रहा जबकि दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी रहा। वही लड़कियों की वालीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुंगा प्रथम जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में पहले स्थान पर शोघी स्कूल रहा जबकि दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी ने प्राप्त किया।

लडकियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग स्कूल प्रथम रहा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृति किया और सुनहरे भविष्य की कामना की।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pending Bills Cleared to Boost Development Works

Sukhvinder Singh Sukhu has directed the Finance Department to release, on a priority basis, all pending contractor bills...

शिमला में एनकॉर्ड बैठक, नशा नियंत्रण पर जोर

अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) बैठक आयोजित...

BJP Slams Youth Congress Over Summit Disruption

BJP Himachal Pradesh President Rajeev Bindal on Tuesday condemned the actions of Youth Congress workers during a recent...

AIU Anveshan 2025–26 : Young Minds, Big Ideas

Shoolini University, in collaboration with the Association of Indian Universities (AIU), hosted the AIU Anveshan 2025–26 International Convention...