मशोबरा में गूंजा नारी शक्ति और प्राकृतिक खेती का संदेश

Date:

Share post:

महिला किसान दिवस के अवसर पर शिमला के मशोबरा स्थित कृषि प्रशिक्षण एवं विस्तार संस्थान में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में प्रदेशभर से आईं 150 से अधिक महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करना और उन्हें आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों से जोड़ना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और कृषि विकास की धुरी को मजबूत करने में महिलाएं सबसे आगे हैं। उन्होंने टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महिला किसानों की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

इस दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में कृषि वैज्ञानिकों डॉ. उपेंद्र शर्मा और डॉ. संगीता ने महिलाओं को प्राकृतिक खेती की बारीकियों से अवगत कराया। वैज्ञानिकों ने महिलाओं को न केवल खुद इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि इन्हें अन्य किसानों तक फैलाने का संदेश भी दिया। इस राज्य स्तरीय पहल के साथ-साथ शिमला जिले के सभी विकास खंडों में भी महिला किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Governor Felicitates Chandranahan Rangmanch Artists at Lok Bhavan

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Expanding Horizons of Conservation as Sukhna and Sauj Gain Ramsar Status

Union Minister for Environment, Forest and Climate Change, Bhupender Yadav, today announced that India’s Ramsar site tally has...

Gaiety Theatre Gears Up for the Third H.C. Rai Memorial ArtFest

Abhivyakti, in collaboration with the Department of Language and Culture, H.P., is all set to host the 3rd...

उमंग फाउंडेशन के कार्यक्रम में उठी दृष्टिबाधितों के अधिकारों की आवाज

विश्व श्वेत छड़ी दिवस (व्हाइट केन डे) के अवसर पर उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम...

Governor Felicitates Chandranahan Rangmanch Artists at Lok Bhavan

In a touching tribute to Himachal’s rich theatrical talent, Governor Kavindra Gupta opened the doors of Lok Bhavan...