February 23, 2026

वार्षिक फ़ेस्ट में चहके बच्चे, स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर उठाया लुत्फ – औकलैंड हाउस स्कूल

Date:

Share post:

Auckland House School for Boys

Auckland House School for Boysकीकली रिपोर्टर, 16 अक्टूबर, 2018, शिमला

शिमला औकलैंड हाउस स्कूल में वार्षिक फ़ेस्ट का आयोजन किया गया। बच्चों व अध्यापक वर्ग के द्वारा वर्ष भर बेसब्री से इंतजार किए जाने वाले फ़ेस्ट के इन मनोरंजन पलों का शुभारंभ विशेष अतिथि व चीफ़ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित छराबड़ा स्थित हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्य राज़ कैथ चौधरी ने रिबन काट कर किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने फ़ेस्ट में सजाए गए स्टाल का निरीक्षण कर अध्यापकों की मेहनत को सराहा तो वहीं मुख्यातिथि ने अनेक स्टाल पर लगाई गयी गेम्स में हाथ आजमाते हुए बच्चों का होंसला बढाया, औकलैंड प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने भी विभिन्न खेल स्टॉल में हिस्सा लेते हुए अपने विद्यार्थी पलों को सजीव किया।Auckland House School for Boys

इस दौरान बच्चों ने फ़ेस्ट में चहकते हुए स्टॉल में सजे स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। अभिभावकों संग वार्षिक फ़ेस्ट में पहुंचे बच्चों ने स्पोर्ट्स स्टाल पर विभिन्न खेलों का आनंद लिया पिस्टल शूट हो या फिर फिशिंग द बॉटल, थ्रो बाल हो या फिर मैजिक विद कार्ड बच्चों ने हर खेल में भाग लिया।

खेल के बाद अध्यापकों द्वारा स्वयं तयार किए गए बर्गर, पिज़्ज़ा, चाट, गोल गप्पे व कुल्फी सहित अनेक व्यंजनों का जमकर स्वाद लिया।

इस दौरान मुख्यातिथि ने फ़ेस्ट कार्यक्रम को मनोरंजन के हंसी पल करार दिया तो वही औकलैंड प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने मनोरंजन से भरपूर फ़ेस्ट आयोजनों के माध्यम से पढ़ाई के लगातार दबाव को माइंड फ्रेश प्रक्रिया में तब्दील करने का एक अनूठा जरिया करार दिया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विकास कार्यों के साथ नशा मुक्त समाज का संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शराब इकाइयों की नीलामी

वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश में खुदरा मदिरा इकाइयों की...

मां और शिशु के लिए पोषण सुरक्षा कवच

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और कुपोषण की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से राज्य सरकार...

“The Quest for Wisdom” का भव्य विमोचन

त्रिभाषीय सूक्ति-संग्रह “The Quest for Wisdom – प्रज्ञाया: अन्वेषणम्” का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख Dinesh Kumar Tripathi...