March 21, 2026

शैमरॉक डैज्ज्लेर्स  प्ले स्कूल शिमला का भव्य उद्घाटन   

Date:

Share post:

ShemDazzlers12317a

कीकली रिपोर्टर, 12 मार्च, 2017, शिमला

ShemDazzlers12317dशैमरॉक डैज्ज्लेर्स प्ले स्कूल, जो भारत की प्रथम प्ले स्कूल चेन शैमरॉक व शैमफोर्ड की एक शाखा है, का फ्रेंड्स कॉलोनी, नज़दीक संकट मोचन मंदिर, शिमला में भव्य उदघाटन हुआ, जिसमे प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया I इस अवसर पर शिक्षा निदेशक डॉ. बीo एलo विनटा, हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डाo केo एसo तंवर, डॉo जेo एसo रेटोला तथा अनेक अन्य गण-मान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में बच्चों, उनके अभिभावकों व स्थानीय वासियों ने भाग लिया I

ShemDazzlers12317bमुख्य अतिथि तथा अन्य सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने अपने संबोधन में शैमरॉक प्ले स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान से सबको अवगत कराया I उन्होंने यह भी कहा कि शैमरॉक डैज्ज्लेर्स प्ले स्कूल क्षेत्र के बच्चों की अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेगा I

ShemDazzlers12317cमुख्य अतिथि महोदय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में इस क्षेत्र में इस प्रकार की नई पहल का स्वागत करते हुए इसके प्रबंधन को बधाई दी I अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने ने आशा प्रकट की कि  शैमरॉक डैज्ज्लेर्स प्ले स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदेव प्रयासरत रहेगा I

उद्घाटन के अवसर पर शैमरॉक डैज्ज्लेर्स प्ले स्कूल के डायरेक्टर आरo एलo चौहान ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी उपस्थित सज्जनों का धव्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि यह प्ले स्कूल जिसमे क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध है, संबधित क्षेत्र के लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रत्यनशील रहेगा I

ShemDazzlers12317eइस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया I जिसमे अनमोल, अनाया, संस्कृति, प्रतियुषा, किंशुक, आरवी, उदिति, अन्वेषा, अद्वेता, साव्या, वरुनवी, आहना, अंशुमन, आइरीन, सिया, रेहान आदि बच्चों ने भाग लिया I

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे जोएल, अनाया, अनमोल, आइरीन आदि बच्चों ने समां बंधा, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया I

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Budget Charts Eco-Friendly Tourism Rise

The Himachal Pradesh government has outlined an ambitious plan to enhance forest conservation and promote tourism as a...

Himachal Budget 2026: Balancing Welfare Promises with Fiscal Realities

Vandana Bhagra, Shimla  A Budget Shaped by Constraints The Himachal Pradesh Budget for FY 2026–27 is less a statement of...

Himachal Schools Struggle Without Books

More than a month after the academic session began in Himachal Pradesh’s government schools, students in Classes VI...

हिमाचल : पाषाण अभिलेख, संदर्भ किन्नौर – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी लाहौल स्पीति की तरह ही किन्नौर भी हिमाचल का एक जिला है, जहाँ...