स्कूली बच्चों ने अवार्ड विनिंग फिल्म मेकर राजेश जेम्स से फिल्म मेकिंग के गुर सीखे

Date:

Share post:

International Film Festival Shimla

International Film Festival Shimlaकीकली रिपोर्टर, 13 अक्टूबर, 2018, शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला में जारी चौथे अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल शिमला में स्कूली बच्चों ने केरला के प्रसिद्ध फिल्म मेकर राजेश जेम्स से फिल्म मेकिंग के गुर सीखे व फिल्म निर्माण संबंधी बारीकियों को समझा। हिमालयन वेलोसिटी व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से एतिहासिक गेयटी थियेटर में जारी अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में आज ‘कीकली’ के सौजन्य से फिल्म मेकिंग वर्कशॉप के तहत मास्टर क्लास का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज़ करते हुए राजेश जेम्स से फिल्म निर्माण संबंधी आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की व फिल्म निर्माण के दौरान न केवल फिल्म यूनिट, निदेशक, प्रोडयूसर, एक्टर व लोकेशन संबंधी कार्यक्षेत्र समझा बल्कि कैमरा संबंधी जानकारी के साथ-साथ डॉकयूमेंट्री, शॉर्ट, एनीमेशन व फीचर फिल्म निर्माण के बारे में राजेश जेम्स के व्याख्यान को ध्यानपूर्वक सुना। छात्रों द्वारा उत्सुकता के साथ मन में उमड़ते फिल्म निर्माण संबंधी प्रश्नों को भी जेम्स के सामने रखा जिन्हें फ़िल्मकार ने बड़ी सादगी से समझाया।

International Film Festival Shimlaइस दौरान केरला के फ़िल्मकार राजेश जेम्स ने कोन्फ़्रेंस हाल में उपस्थित स्कूली बच्चों को फिल्मी क्षेत्र की रोचक व आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों से फिल्म मेकिंग फील्ड में रूचि के साथ शिक्षा ग्रहण करने के बाद पर्दे की चमक–दमक में करियर की संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाने का संदेश दिया। इससे पूर्व कोन्फ्रेंस हाल में विद्यार्थियों को राजेश जेम्स व प्रसिद्ध फ़िल्म व चित्रकार सत्यजीत रे के अतिरिक्त अन्य चलचित्र देखने का अवसर मिला जिन्हें विद्यार्थियों ने गंभीरता के साथ देख खूब आनंद उठाया। इस दौरान ‘कीकली’ संपादक वंदना भागरा और फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर पुष्प राज ठाकुर की मौजूदगी में राजेश जेम्स द्वारा स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन सर्टिफिकेट प्रदान कर विद्यार्थी वर्ग की हौंसला अफजाई की।

इसके अतिरिक्त हिमाचल सहित भारत के विभिन राज्यों से अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे डायरेक्टर वर्ग को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न फ़िल्मकारों ने अपने फिल्मी करियर के सुंदर व मुश्किल क्षणों को साझा किया। शिमला फिल्म फेस्टिवल के दौरान 40 देशों की 80 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं । (CLICK TO SEE ALL VIDEOS)   

चौथे अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में फिल्म मेकिंग वर्क शॉप में पार्टिसिपेंट्स थे –

केन्द्रीय विद्यालय शिमला — दसवीं कक्षा के मेहरा राठी, 11 वीं कक्षा से तरंग कुमार, रजत शर्मा दसवीं के ही अंशुल पटियाल व कमाल वर्मा उपस्थित रहे ।

सेंट थॉमस स्कूल — बारहवीं कक्षा की दीक्षा रघुवंशी, 11 वीं से अदिति व अविनाश, बारहवीं कक्षा से अक्षत

स्वर्ण पब्लिक स्कूल — चौथी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिल्म फेस्टिवल मेन अपनी मौजूदगी दर्ज़ की इनमें आयुषी कंवर, सोनाक्षी तंवर, नियासा, अभय चौहान व विपान्शी पाल

हिमालयन पब्लिक स्कूल — पार्थ भारद्वाज, प्रेरणा ठाकुर, श्रेया डोगरा, प्रीति व कुश गुप्ता।

तारा हाल स्कूल — पलक जैन, आरोही गुप्ता, मितसिल, भूमिका, हिरल चौहान, अशवनी शर्मा, विदुषी, विधा, सुरभि कश्यप, अनिका शर्मा, आकृति, सेवनी ठाकुर, चाहत सूद, आवर्तिका

औकलैंड स्कूल बॉयज — क्षितिज, वंश, लक्ष्य, सविर शर्मा, अविरत महाजन, प्रतीक राज सिंह

एस पी एस स्कूल — आयुष व रोहित मौजूद रहे

ब्लू बेल्स स्कूल — अलीना ठाकुर, रीतिका वर्मा, कोमल शर्मा, पीयूष राष्टा, ऋषि, पीयूष गुप्ता, जानवी गुप्ता, मन्नत कंवर, रीतिका गर्ग व रिया कंवर

सेंट एडवर्ड स्कूल — अनुभव रांटा, मिथिल अगरवाल, सौहिम चौहान, अमन श्याम, वनदीप सेनगुप्ता

पैरामाउंट स्कूल — आरुष नेगी, सायन पँवर व आदित्य सांगटा

सरस्वती विद्या मंदिर — हर्ष हरनोट

मोनाल पब्लिक स्कूल — सुमित हरनोट

YouTube player
YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1858 The Queen’s Proclamation in India: In the aftermath of the Revolt of 1857, British rule in India underwent...

Today, 1 Nov, 2026 : Sthapna Diwas

Sthapna Diwas, or Statehood Day, marks the historic occasion when several Indian states and Union Territories were officially...

Art Meets Conservation at Delhi Zoo 67th Foundation Day

The National Zoological Park (NZP), New Delhi, celebrated its 67th Foundation Day on November 1, 2026, blending artistic...

कोर्ट पर दिखा जज्बा शिमला मास्टर्स बैडमिंटन में चमके अनुभवी खिलाड़ी

उम्र सिर्फ एक संख्या है—इस बात को शिमला जिला मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में उतरे खिलाड़ियों ने अपने...