February 4, 2026

स्वस्थ एवं सभ्य समाज के लिए महिलाओं की भूमिका अग्रणी

Date:

Share post:

Lakkar Bazaar1317 (2)

कीकली रिपोर्टर, 1 मार्च, 2017, शिमला

Lakkar Bazaar1317 (5)जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पहल कार्यक्रम के तहत आज शिमला नगर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला लक्कड़-बाजार में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, प्रोटोकॉल, सुनील शर्मा ने कहा कि समाज के स्वस्थ एवं सभ्य निर्माण के लिए महिलाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है।

Lakkar Bazaar1317 (4)उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से होने वाली आर्थिक और सामाजिक हानियों के साथ-साथ शारीरिक अक्षमता के प्रति भी जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति आईजीएमसी अस्पताल में स्थापित व्यसन मुक्ति केंद्र में परामर्श लेकर इस व्यसन से मुक्त होकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकता है।

उन्होंने बताया कि बच्चे प्रचार का सशक्त माध्यम है, इनको जागरूक कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सहायता मिलती है।

Lakkar Bazaar1317 (6)कार्यक्रम के दौरान फ्लेम कल्चरल एंड वैल्फेयर सोसायटी के मुनीश कुमार ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को अत्यंत प्रभाव पूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने दो नाटक ‘मेरी बहन’ और ‘पानी मिलेगा’ के माध्यम से समाज के युवा वर्ग का नशे की चपेट में आने के उपरांत उस पर पड़ने वाले सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक व स्वास्थ्य के विपरीत प्रभावों को दर्शाया गया है। उनके साथ मंच पर रमन शर्मा ने संगीत पक्ष में उनका साथ दिया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त, ईशा ठाकुर, प्रधानाचार्य डॉ गीता रानी, शिक्षक वर्ग एवं स्कूली छात्राएं उपस्थित थीं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पेंशन सुरक्षित रखने को ई-केवाईसी अनिवार्य

ज़िला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से आग्रह किया है कि...

HPSCB Expands Network with Kaithu Branch

CM Sukhu on Tuesday inaugurated a new branch of the Himachal Pradesh State Cooperative Bank (HPSCB) at Kaithu,...

CM Orders New Drug Procurement Framework

CM Sukhu on Tuesday directed the Health Department to prepare a new Essential Drugs List aimed at ensuring...

📚 Seeking Grant Support | Mimansa Season 4 – Children’s Literature Festival 2026

Mimansa is a children’s literature festival that celebrates the voices of young readers and writers by creating an...