October 19, 2025

101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष

Date:

Share post:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने आज ढली के विशेष योग्यता संस्थान तथा नारी सेवा संस्थान मशोबरा एवं वृद्ध आश्रम बसन्तपुर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में सुखाश्रय योजना को प्रदेश में लागू किया है। उन्होंने कहा कि विशेषकर अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्ध जनों के कल्याण के लिए 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष आरम्भ किया है। इस कोष में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों तथा मुख्य संसदीय सचिवों और कांग्रेस के सभी विधायकों ने सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्दर सिंह सुक्खू द्वारा ढली के विशेष योग्यता संस्थान तथा नारी सेवा सदन मशोबरा का निरीक्षण भी किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जहां सुखाश्रय सहायता कोष को प्रदेश में शुरु किया है वहीं उनके द्वारा अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए आयु को बढ़ाकर 27 वर्ष की गई है तथा 4 बिस्वा जमीन देने की बात भी कही है। इन बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान धनी राम शांडिल ने कम दृष्टि के छात्र वीरपाल के साथ संवाद किया। उन्होंने संस्थान के प्रधानाचार्य को स्टाफ की कमी का पूर्ण विवरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में लिखित निर्देश भी दिए। उन्होंने संस्थान की सभी मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने नारी सेवा सदन मशोबरा के निरीक्षण के दौरान कहा कि इस संस्थान मंे 3 हिमाचल प्रदेश तथा 17 बाहरी राज्यों की नारियां सेवा सदन में रह रही है। उन्होंने इस दौरान नारी सेवा सदन की सभी महिलाओं के साथ बातचीत भी की। संस्थान की महिलाओं द्वारा प्रार्थना भी की गई। मंत्री ने वृद्ध आश्रम बसन्तपुर के निरीक्षण के दौरान कहा कि मकर संक्रांति के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्दर सिंह सुक्खू द्वारा की गई घोषणा के तहत इस वृद्ध आश्रम के निरीक्षण के दौरान हर वर्ष प्रति व्यक्ति को गर्मी और सर्दी के लिए 10 हजार रुपये दिया जाएगा तथा हर वर्ष इनको तीर्थ स्थान एवं अन्य पर्यटन स्थलों में घुमाने ले जाया जाएगा तथा थ्री स्टार होटल में ठहराया जाएगा और हर त्यौहार में फेस्टिवल अलाउंस प्रति व्यक्ति 500 रुपये इनके खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रति व्यक्ति 4 जोड़ी कपड़े के दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब मुख्यमंत्री द्वारा 6 जोड़ी कर दिया गया है। इस वृद्ध आश्रम में लगभग 49 वृद्धजन है। इस अवसर पर राज्य समाज कल्याण बोर्ड सचिव जीवन सिंह नेगी, उप-निदेशक कल्याण विभाग सुरेश शर्मा, उप-निदेशक सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग वंदना चैहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल, जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चैहान, विशेष योग्यता संस्थान के प्रधानाचार्य धर्म पाल राणा, तहसील कल्याण अधिकारी शहरी सुरेन्द्र कुमार बिंटा, अल्प संख्यक वित निगम के उप महाप्रबंधक सी.एल. शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

State Procures Barley, Eyes Maize and Turmeric

In a significant push towards promoting natural farming, the Agriculture Department of Himachal Pradesh has procured 140 quintals...

जय राम ठाकुर का CM को संदेश: आरोप छोड़ो, काम करो

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री...

समर्थ-2025: हिमाचल में आपदा के प्रति जागरूकता

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए "समर्थ-2025" अभियान के अंतर्गत आपदा जोखिम न्यूनीकरण के...

बच्चों का भविष्य शिक्षा से सुरक्षित: अनुपम कश्यप

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के सभागार में पोषण माह अभियान 2025 के समापन समारोह का आयोजन...