25 जनवरी को गेयटी थिएटर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Date:

Share post:

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पाँच नव-पंजीकृत युवा मतदाताओं को ईपीआईसी वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन जिला निर्वाचन अधिकारियों, छह इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स, तीन श्रेष्ठ इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नोडल अधिकारियों तथा तीन स्टेट आइकन को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

समारोह के दौरान हिमाचली नाटी, मतदाता जागरूकता पर आधारित स्किट, एनजेडसीसी पटियाला दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा चुनावी प्रक्रिया से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को सशक्त बनाना तथा मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय और प्रभावी सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने समारोह के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Himachal CM Appeals to Centre for Financial Aid

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...