जेएनवी ठियोग के छात्रों की राष्ट्रीय उपलब्धि

Date:

Share post:

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), ठियोग, जिला शिमला के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के आठ विद्यार्थियों—एंजेल रानी, आरुशी रोल्टा, वंशिका ठाकुर, जैनी, एंजेल पांडेय, साशी रिन्ग्ज़ीं, गिरिक व्यास एवं ध्रुव—ने 26वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को 15 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मावलांकर हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नेतृत्व, अनुशासन और प्रभावी वक्तृत्व कौशल को बढ़ावा देना है। जेएनवी ठियोग के विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही की गहन समझ, विषय-वस्तु पर मजबूत पकड़, आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचय देते हुए यह सफलता अर्जित की।

विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के सतत प्रयासों तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक तथा समस्त नवोदय समुदाय ने विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि न केवल पीएम श्री स्कूल जेएनवी ठियोग, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की प्रतिभा और क्षमता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है।

CM Meets Union Health Minister on Health Infra

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...