25 जनवरी को जिला भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Date:

Share post:

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह आयोजन 25 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी राज्यपाल के कर-कमलों से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष नए मतदाताओं को जागरूक करने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है, इसलिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन उपमंडल स्तर के साथ-साथ जिला के सभी पोलिंग स्टेशनों पर भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि समारोह के दौरान 06 नव-पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी वितरित किए जाएंगे, जिनमें विधानसभा क्षेत्र 62-कसुम्पटी, 63-शिमला और 64-शिमला ग्रामीण से दो-दो नए मतदाता शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के आने-जाने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 जिला निर्वाचन अधिकारी, 06 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 03 बेस्ट इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नोडल अधिकारी तथा 03 स्टेट आइकन को भी सम्मानित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी तथा मतदाता जागरूकता से संबंधित एक स्किट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

CM Directs Direct Purchase of Quality Medicines

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...