राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आगामी 5 सितम्बर को दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल, शिमला (रिपन) में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 1 बजे पुराने और नए अस्पताल भवनों को जोड़ने वाले कनेक्टिंग ब्रिज, अस्पताल में निर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, तथा विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (Special Newborn Care Unit) का उद्घाटन करेंगे।
इन आधुनिक सुविधाओं के शुभारंभ से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।



