6 जून को भूकंप मॉक ड्रिल, तैयारियों पर टेबल टॉप अभ्यास

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से राज्यव्यापी 9वीं भूकंप मैगा मॉक ड्रिल का आयोजन आगामी 6 जून को किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल का आयोजन प्रदेश के सभी 12 जिलों में उपमंडल स्तर तक एक साथ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भूकंप जैसी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना और तैयारियों को परखना है।

इसी के तहत आज एक टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन राज्य मुख्यालय में किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और मॉक ड्रिल की रणनीति पर चर्चा की। इस अभ्यास का मकसद विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, आपदा प्रतिक्रिया की यथार्थवादी तैयारी करना और आपदा प्रबंधन से जुड़ी बेहतर कार्यप्रणालियों को समझना रहा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल ने अधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि ड्रिल के दौरान सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर काम करना चाहिए ताकि वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने बताया कि 6 जून को मॉक ड्रिल का संचालन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पर्यवेक्षकों और सेना व अर्धसैनिक बलों के सहयोग से किया जाएगा।

प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और इस अभ्यास को प्रदेश के लिए एक महत्त्वपूर्ण आपदा प्रबंधन पहल बताया।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक एवं विशेष सचिव डीसी राणा ने कहा कि यह मॉक ड्रिल प्रदेशभर में सभी उपमंडल स्तरों पर की जाएगी, जिसमें प्रशासन, पुलिस, सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ, और अन्य संबंधित एजेंसियां सक्रिय भागीदारी करेंगी।

यह अभ्यास न केवल राज्य की आपदा प्रतिक्रिया क्षमताओं की परीक्षा लेगा, बल्कि संभावित कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने की दिशा में भी सकारात्मक कदम साबित होगा।

Himachal Pradesh to Conduct Statewide Earthquake Mock Drill on 6th June

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

त्रावणकोर रियासत और तत्कालीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली त्रावणकोर (तिरुविलामकूर) जिसमें केरल व तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र आते थे, में...

HPNLU Promotes Disability Inclusion and Student Wellness at Dhami School

The Centre for Human Rights and Disability Studies (CHRDS) at Himachal Pradesh National Law University (HPNLU), Shimla, conducted...

बजट नियोजन और वित्तीय प्रबंधन पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी एक बयान में प्रदेश सरकार की आर्थिक...

Governor and CM Urge Youth to Drive Himalayan Research and Innovation

Governor Kavinder Gupta called upon the Central University of Himachal Pradesh to emerge as a premier hub for...