आपदा से निपटने के लिए 9 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया दल किया गठित

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मानसून के चलते शिमला शहर में आपदा की स्थिति में राहत कार्यों हेतु गठित गृह रक्षकों के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के साथ आज यहां विशेष बैठक की।

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि शहर में मानसून के दिनों में आपदा से निपटने के लिए गृह रक्षकों का 9 सदस्यीय दल बनाया गया है। इस दल को पूरा प्रशिक्षण दिया गया है और आपदा के समय यह दल लाईफ लाईन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह दल कम से कम समय में आपदा स्थल पर पहुंचेगा ताकि राहत कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने दल को निर्देश दिए कि दल का हर सदस्य स्वयं सतर्क रहे और आपस में बेहतर संवाद स्थापित करते हुए आपदा में राहत कार्यों को पूरा करें। उपायुक्त ने कहा कि दल के पास अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे जोकि राहत कार्यों को पूर्ण करने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया दल को हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी असुरक्षित स्थानों पर एहतियात के तौर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा और त्वरित प्रतिक्रिया दल के सदस्य मौजूद रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Auckland House School Brings 160 Years of Legacy Alive with “FAME”

Celebrating 160 remarkable years of excellence, tradition, and holistic education, Auckland House School lit up the stage with...

एडजस्टमेंट, लघुकथा – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ मृदुल को ठीक 10 बजे स्नेहा से मिलने जाना था| वैसे तो वह पढ़ा लिखा...

This Day In History

1896 The U.S. Supreme Court delivered its verdict in Plessy v. Ferguson, a landmark ruling that upheld racial segregation...

Today, 18 May, 2026 : International Museum Day

International Museum Day is observed every year on 18 May to highlight the important role museums play in...