बाल साहित्य उत्सव 2025 – हिमाचल सरकार और कीकली ट्रस्ट की साझेदारी में तीसरा संस्करण

Date:

Share post:

➢ प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पट्टनायक, आर्टिस्ट प्रिया कुरियन और अभिनेता सोहैला कपूर शिरकत करेंगे
➢ सभी बच्चों को खुला निमंत्रण — जो बच्चें स्कूल में भाग नहीं ले पाए, उनके लिए यह एक खुला निमंत्रण है।
➢ विजेताओं को नकद पुरस्कार, और सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार के रूप में टोकन सॉविनियर भी दिए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार के भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से विभाग विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस कड़ी में, ‘कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट’ शिमला के सहयोग से 18 से 20 अप्रैल 2025 तक मीमांसा तृतीया – बाल साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव इस श्रृंखला का तीसरा संस्करण है, जो 2023 और 2024 में भी सफलतापूर्वक आयोजित हुआ था। बच्चों की उत्साही भागीदारी और उत्सव की सफलता को देखते हुए इस बार भी इसे आयोजित किया जा रहा है।

इस महोत्सव में प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पट्टनायक समापन स्तर और प्रिया कुरियन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि प्रसिद्ध लेखक और अभिनेता सोहैला कपूर इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मीमांसा महोत्सव ने पिछले दो वर्षों में उल्लेखनीय विकास किया है। हमारे 2023 और 2024 संस्करणों में बढ़ती हुई भागीदारी देखी गई, जिसमें हर साल स्कूलों, बच्चों और सांस्कृतिक व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई। आमंत्रित अतिथियों की सूची में खैरुन्निसा ए, बेनिता सेन, सुतापा बसु, रूपा पाई, हिम चटर्जी जैसे कई प्रमुख नाम शामिल थे। इस आयोजन के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है, और हमें विश्वास है कि सीजन 3 और भी बड़ा और प्रभावशाली होगा। हमारे प्रायोजकों और मीडिया भागीदारों – हिमाचलटूनाइट, कीकली, ला हिमालय एक्सपेडिशन प्राइवेट लिमिटेड, ब्रुज़ एंड बुक्स कैफे, कीकली बुक क्लब और हमारे गुमनाम दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जो हम पर विश्वास रखते हैं और हमारा पूरा समर्थन करते हैं। आपका समर्थन हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है।

यह त्रि-दिवसीय साहित्य उत्सव बच्चों के लिए एक खुले मंच के रूप में होगा, जहाँ वे पुस्तक समीक्षा, शब्दावली कौशल, वर्ड प्ले, आर्ट कार्यशाला और कम्पटीशन जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के 25 वर्ष से कम आयु वाले छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना, उन्हें बोलते हुए सुनना और संवादात्मक सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। मीमांसा बच्चों के लेखन को प्रोत्साहित करने की एक पहल है, चाहे वह किताबों के रूप में हो, लघु कथाओं के रूप में हो या कविता के रूप में।

YouTube player

कार्यक्रम का विवरण:
पहले दो दिनों में कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें लंच ब्रेक भी होगा। तीसरे और अंतिम दिन, समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 2:00 बजे तक होगा। तीन दिनों के दौरान, युवा पाठक 8 पुस्तकों की समीक्षा करेंगे, जिसमें लेखक और मॉडरेटर के साथ बातचीत होगी, और वे प्रस्तुत पुस्तकों के बारे में अपने विचार साझा करेंगे।

विशेष सत्र:
•​देवदत्त पट्टनायक का श्री श्रीनिवास जोशी के साथ संवाद
•​प्रिया कुरियन का उपासना बिष्ट के साथ संवाद
•​प्रोफेसर मीनाक्षी एफ पॉल और दिनेश शर्मा – काव्य पाठ
•​डॉ. उषा बांडे – कहानी लेखन कार्यशाला
•​आलोक सिंह – शब्द खेल कार्यशाला
लेखक और पाठक सत्र – सभी के साथ होंगे 4 युवा पाठक
•​सोहिला कपूर (लेखिका) – “कोको और नन्ही नाव”
•​ज्योत्सना अत्रे (लेखिका) – “कैप्टन सुबू” और “द जंगल बुक ऑफ राइम्स”
•​किशन श्रीमान (लेखक) – “देव नागरी”
•​प्रीति शर्मा असीम (लेखिका) – “सप्त सिंधु भारत”
•​मनोज कुमार शिव (लेखक) – “गीत गाते अक्षर”
•​सोनिया डोगरा (संपादक) – “ब्लूमिंग क्विल्स” और “बचपन के रंग, बड़ों के संग”
•​हारिनी श्रीनिवासन (लेखिका) – “द कर्स ऑफ अनुगंगा” और “लोवेस्ट्रोक & कन्फ्यूज्ड”
•​डॉ. सोना शर्मा (लेखिका) – “मनदीप मीट्स मनदीप” और “द एडवेंचर ऑफ बूंदा और बूंदी”

इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध कलाकार सोहेला कपूर की एक ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति भी होगी, जिसमें आनंद भाइयों – देव, चेतन और विजय – की लाइफ पर चर्चा की जाएगी। यह प्रस्तुति 19 अप्रैल को गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी और भागीदारी के लिए कृपया कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क करें:
ईमेल: secy.keeklitrust@gmail.com; फोन: 98161 48001 / 98170 95985 / 80910 21796
हम सभी को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो बाल साहित्य और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक अद्वितीय अवसर है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...