रिज मैदान पर उमंग फाउंडेशन द्वारा शहीद हिंदू पर्यटकों को श्रद्धांजलि

Date:

Share post:

कश्मीर के पहलगाम में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा शहीद किए गए हिंदू पर्यटकों की पुण्य स्मृति में उमंग फाउंडेशन द्वारा रिज मैदान पर आयोजित आयोजित रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कन्या माहाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और भारतीय चुनाव आयोग की दृष्टिबाधित यूथ आईकॉन मुस्कान नेगी ने की।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर हिंदू-नरसंहार पर आक्रोश व्यक्त किया गया। करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध? निर्णायक कार्रवाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। हस्ताक्षर अभियान और रक्तदान में लोग बहुत भावुक होकर शामिल हुए। उन्होंने हिंदुओं के नरसंहार पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया।

रक्तदान करने वालों में युवाओं और महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। देवभूमि संघर्ष समिति के मदन ठाकुर एवं विकास शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के चंदन बौद्ध करपा और वरिष्ठ साहित्यकर सत्यनारायण स्नेही शामिल थे।

शिविर के संचालन में विनोद योगाचार्य, डॉ. मोनिका नेगी, डॉ. ऊषा ठाकुर, रोहित दुगलेट, विजय सिंह, मीनाक्षी शबाब, शिवानी अत्री, नीलम कंवर, श्वेता भट्टा, अमित अत्री, अखिल चौधरी, नेहा, वंदना शर्मा, नमन शर्मा, दीक्षा पाल और निशा भंडारी ने सहयोग दिया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की डॉक्टर सैवी धौटा के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त संग्रह किया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Book on Sharda Peeth Heritage Released in Jammu

Kavinder Gupta today released the book Sharda Peeth : Sati Desh Kashmir, authored by Acharya Madan, during a...

Himachal Emerges as Model State in Fight Against Drugs

Himachal Pradesh’s “Anti-Chitta Model” has emerged as a successful strategy in combating drug abuse and trafficking, attracting attention...

UIT Brings AI Storytelling to Life with “AI Odyssey”

Jaypee University of Information Technology successfully organized “JUIT: An AI Odyssey,” a first-of-its-kind AI-driven storytelling competition that blended...

Sacred Heart Convent School Sparkles with Excellent CBSE XII Results

Sacred Heart Convent School, Dhalli has once again showcased its academic brilliance by delivering an exceptional performance in...