झूठी गारंटियों से सत्ता में आई कांग्रेस: जयराम

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के बल पर जनता से वोट लेकर सत्ता हथियाई है, जो लोकतंत्र के साथ छल है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अब वोट चोरी की बात करना स्वयं उनकी बेशर्मी को दर्शाता है, क्योंकि असल में कांग्रेस ने ही जनता को गुमराह कर जनादेश का अपहरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दस गारंटियों की गूंज पूरे प्रदेश में थी, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार इन वादों से मुकर गई।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन के भीतर ही यह स्वीकार किया कि एक लाख सरकारी नौकरियां देने का कोई वादा नहीं किया गया था, जो खुद उनकी गारंटियों की सच्चाई उजागर करता है। घोषणापत्र को सरकार बनने के बाद कभी पलट कर नहीं देखा गया।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस में गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी के सामने ही कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पार्टी अंदरूनी संघर्ष से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद गिन लेना चाहिए कि पार्टी कितने धड़ों में बंटी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की डीपीआर को कांग्रेस सरकार केवल चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्वीकृत करवा रही है, जिससे बाकी क्षेत्रों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की पक्षपातपूर्ण राजनीति करार दिया और कहा कि इससे न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी नाराज हैं।

जयराम ठाकुर ने अंत में कहा कि झूठे वादे और गारंटियों के सहारे सत्ता हासिल करना जनादेश की चोरी है, और कांग्रेस इसमें पारंगत हो चुकी है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जागरूकता शिविर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित दो विशेष कार्यक्रम—“श्यामला कवि सम्मेलन” तथा “श्यामला...

CM Sukhu Appeals for Active Participation in Census 2026

CM Sukhu has called upon the people of Himachal Pradesh to actively engage in Census 2026 and take...

Healthy Baby Competition at Shimla Summer Festival: Apply Online

APPLICATION FORM FOR HEALTHY BABY COMPETITION As part of the International Shimla Summer Festival 2026, the Department of Health...

Major Health Sector Push: Funds Released, Reforms Accelerated

CM Sukhu on Sunday announced the release of ₹100 crore to the Health Department for clearing pending payments...