वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जागरूकता शिविर

Date:

Share post:

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और योगदान को सम्मानित करने हेतु भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय, दूरसंचार विभाग, शिमला द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिमला स्थित क्लेरेनियोन्ट बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें 71 पेंशनभोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नियंत्रक संचार लेखा दीपक कुमार ने की। उनके साथ उप नियंत्रक मयंक नेगी, उप नियंत्रक सुषमा नेगी एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। दीपक कुमार ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों को समाज का अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि विभाग सदैव उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत SBI अधिकारियों द्वारा पेंशनभोगियों के लिए एक वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग, सुरक्षित निवेश, शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी तथा साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे पेंशनभोगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) जैसी सेवाओं का स्वयं उपयोग कर सकते हैं और मोबाइल ऐप्स का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेंशनभोगियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें रक्त जांच, आंख, दांत, फेफड़े, ECG आदि की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, एक आयुष चिकित्सा और योग कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने आयुर्वेदिक जीवनशैली, पौष्टिक आहार और नियमित योगाभ्यास की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु सभी पेंशनभोगियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया और परिसर में पौधे लगाए गए। यह प्रयास न केवल प्रकृति के प्रति सम्मान दर्शाता है, बल्कि सामाजिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

इस विशेष दिवस पर विभागीय अधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उपस्थित पेंशनभोगियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें समाज में सम्मान और अपनापन महसूस कराते हैं।

Governor Unveils Hindi Rendition of Meghadootam

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 02 June, 2026 : Telangana Formation Day

Telangana Formation Day, celebrated annually on June 2, commemorates the official creation of Telangana as a separate Indian...

This Day In History

1953 The Crowning of Queen Elizabeth II: Following the passing of King George VI, 27-year-old Elizabeth II was officially...

Himachal’s historic toy train roars back to life.

Rail connectivity in Himachal Pradesh received a major boost on Tuesday as the historic Pathankot–Jogindernagar narrow-gauge train service...

Chamiyana Leads Himachal World Environment Day Plantation Drive

In a major ecological push ahead of World Environment Day, the Himachal Eco Warriors of the 133 Eco...