मणिमहेश त्रासदी पर सरकार मौन: विपक्ष

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए कुप्रबंधन और राहत कार्यों की लचर व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान श्रद्धालु पांच दिनों तक फंसे रहे, लेकिन सरकार द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बिहार में राजनीतिक दौरे में व्यस्त रहे, जबकि चंबा दौरे के दौरान भी प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंचे।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार मणिमहेश त्रासदी से जुड़ी सच्चाई को छुपा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशनों को लेकर झूठे आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक उपेक्षा के कारण कई दिनों तक पैदल सफर करके बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि हेलिकॉप्टर से चंबा पहुंचाने के लिए प्रति व्यक्ति ₹75,000 तक वसूले गए, जो आपदा को अवसर में बदलने का शर्मनाक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री, श्रद्धालुओं से बहस करते नजर आए, जो कि बेहद असंवेदनशील और निंदनीय व्यवहार है। मंत्री से जुड़े बदसलूकी के आरोपों को भी उन्होंने शर्मनाक करार दिया।

जयराम ठाकुर ने चंबा के स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन समय में श्रद्धालुओं की ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से सेवा की। उन्होंने हिमाचल की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं के आपदा राहत प्रयासों की भी सराहना की।

इस मौके पर उन्होंने फागू में ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आपदा प्रभावितों को सहयोग देने की अपील की।

विकास, विनाश नहीं होना चाहिए: विक्रमादित्य

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...