विकास, विनाश नहीं होना चाहिए: विक्रमादित्य

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्होंने कहा कि विकास कार्य पर्यावरण विनाश का कारण नहीं बनने चाहिए।

उन्होंने बताया कि 24 से 27 अगस्त 2025 तक प्रदेश को लगभग 800 करोड़ रुपये का आपदा नुकसान हुआ है, और सबसे बड़ी चुनौती अब पुनर्स्थापना कार्य को पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से पूरा करना है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं को “अलार्मिंग” करार देते हुए विकास मॉडल में पर्यावरण हितैषी बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

विक्रमादित्य सिंह ने देवस्थलों की सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ये स्थल हमारी आस्था का प्रतीक हैं, इन्हें प्रदूषित नहीं करना चाहिए।

उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और बताया कि प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम, और वोकेशनल कोर्सेज़ के ज़रिए शिक्षा को आधुनिक बनाया जा रहा है।

मंत्री ने स्कूल परिसर के लिए ₹5 लाख की इंटरलॉकिंग टाइल्स और कुश्ती ग्राउंड के जीर्णोद्धार के लिए ₹15 लाख की घोषणा की। साथ ही, खेल आयोजन के लिए ₹31,000 की राशि भी प्रदान की।

प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के लगभग 400 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। समापन 3 सितंबर 2025 को होगा।

94 Water Schemes Restored in Chamba: Agnihotri

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal’s First Biochar Plant Nears Completion

CM Sukhu today reviewed the progress of the country’s first indigenous biochar plant being established at Neri in...

बाल कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम सुक्खू

जिला ऊना बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार कपिला ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार...

खेल युवाओं के चरित्र निर्माण की नींव: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक...

Governor Inaugurates Limb Distribution Camp

Governor Kavinder Gupta inaugurated an artificial limb distribution camp at Lok Bhavan, organised by the NGO ACT Humane...