शिमला के पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, सुन्नी में हिंदी की प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से इंडोनेशिया की रामायण पर शोध कर रहीं सवीना जहां को दिल्ली में आयोजित समारोह में ‘प्रेरणा शिक्षा राष्ट्रीय सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देशभर से चुने गए 50 श्रेष्ठ शिक्षकों में शामिल करते हुए प्रदान किया गया। हिन्दी दिवस व शिक्षक दिवस के अवसर पर हुए इस समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र, पदक और पुस्तकों का स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि जानी-मानी साहित्यकार अलका सिंह थीं, जिनके साथ देशभर के अन्य साहित्यकारों ने भी आयोजन में भाग लिया।
‘प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच’ तथा ‘साहित्य-24’ द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह सम्मान उन शिक्षकों को समर्पित है, जिनका समर्पण, मार्गदर्शन और विद्या समाज व राष्ट्र की सच्ची धरोहर मानी जाती है।



