February 3, 2026

रोहित ठाकुर ने कोट काईना और जुब्बल में किया लोकार्पण

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के कोट काईना पंचायत में दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने मगावटा गांव में ₹22 लाख की लागत से बने पंचायत भवन और काईना गांव में ₹33 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने स्थानीय निवासियों को बधाई दी और कहा कि कोट काईना पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अहम हिस्सा है, जहां विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई एक सेब उत्पादक क्षेत्र है और वर्ष 2025 का सीजन जलवायु के दृष्टिकोण से अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। भारी मानसून के चलते सड़कों और बुनियादी ढांचे को ₹6,000 करोड़ का नुकसान हुआ, जिसमें अकेले सड़कों को ₹3,000 करोड़ का नुकसान पहुंचा।

इन चुनौतियों के बावजूद सरकार ने सुनिश्चित किया कि बागवानों की फसल सफलतापूर्वक मंडियों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 2.71 करोड़ पेटी सेब विभिन्न मंडियों में पहुंचे। वहीं, मंडी मध्यस्थता योजना के तहत इस बार 95,000 मीट्रिक टन सेब ₹12 प्रति किलो की दर से 250 खरीद केंद्रों पर खरीदे गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है।

रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र की 62 पंचायतों में 141 नई सड़कें स्वीकृत की गई हैं। यह इस क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अलावा, उपमंडल जुब्बल में ₹53 करोड़ की लागत से बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण और स्तरोन्नयन कार्य भी प्रगति पर हैं।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह पर्व सबके जीवन में खुशहाली, प्रगति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

राजीव गांधी योजना से हरित रोजगार की उड़ान

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HPSEDC Board Meeting Chaired by CM Sukhu

CM Sukhu chaired a meeting of the Himachal Pradesh State Electronics Development Corporation (HPSEDC) Board of Directors today....

New Sports Initiatives to Strengthen India’s Athlete Ecosystem

The Hon’ble Minister of Youth Affairs and Sports, Dr. Mansukh Mandaviya, today virtually laid the foundation stones for...

Eco-Friendly Photodetector Developed for Electronics

A team of researchers has developed a novel, lead-free, and eco-friendly photodetector with self-powered operation that offers strong...

Government Pushes for Large-Scale Energy Storage

The Government of India is taking comprehensive measures to significantly enhance the country’s energy storage capacity, aiming to...