April 30, 2026

सुक्खू ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में उपहार बांटे

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के नजदीक स्थित बालिका आश्रम में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मिठाई और उपहार वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की है, जिसके तहत इन बच्चों के पढ़ाई और अन्य खर्चों को सरकार अभिभावक की तरह पूरा कर रही है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज का पूर्ण सदस्य बनाना है।

उन्होंने यह भी बताया कि 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद, इन बच्चों के उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके अलावा, बच्चों को 4,000 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने इन बच्चों के विवाह के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है और जिनके पास जमीन है लेकिन मकान नहीं है, उन्हें तीन लाख रुपये की मदद भी दी जाएगी।

इस अवसर पर बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा। मुख्यमंत्री ने बाद में शिमला के मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन का दौरा किया और वहां रह रही महिलाओं को भी मिठाइयाँ और उपहार बांटे।

इस कार्यक्रम में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पंकज ललित और उपायुक्त अनुपम कश्यप भी उपस्थित थे।

रोहित ठाकुर ने कोट काईना और जुब्बल में किया लोकार्पण

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला ग्रीष्मोत्सव की नई तिथियां घोषित, शेड्यूल में बदलाव

आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की आयोजन तिथियों...

Governor Calls Youth to Strengthen Farm-Focused Innovation

Governor Kavinder Gupta addressed the 17th Convocation of CSK Himachal Pradesh Agricultural University, Palampur, virtually from Lok Bhavan,...

चार्ली विला–क्लब मार्ग पर टारिंग कार्य को मंजूरी

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने जानकारी दी है कि चार्ली विला से शिमला क्लब...

Auckland House School Dazzles with Flawless ICSE Performance

A wave of pride and celebration swept through Auckland House School today as the ICSE Class 10 results...