February 23, 2026

बर्फबारी से पहले जिला प्रशासन अलर्ट – उपायुक्त शिमला

Date:

Share post:

शिमला में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि बर्फबारी के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सभी विभाग त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे खड़े वाहनों को तुरंत हटाने और बर्फ हटाने वाली मशीनों का पूर्व परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, अग्निशमन विभाग को लोगों को अंगीठी जलाकर सोने या विद्युत उपकरण चालू छोड़ने से बचने के लिए जागरूक करने को कहा।

पर्यटन विभाग को पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करने और होटल एसोसिएशन के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (SDM) को अपने क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर एक सप्ताह के भीतर आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए तथा आवश्यक वस्तुओं — राशन, गैस, डीजल और दवाइयों — का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त दवाइयां और प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध रखने तथा एक्सपायर्ड दवाइयों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट करने को कहा। बर्फबारी के दौरान अस्पतालों तक जाने वाले मार्गों को खोलना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड को पानी की आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने तथा क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए गए। को बर्फबारी के दौरान अबाधित बिजली आपूर्ति और वन क्षेत्रों से गुजरने वाली बिजली लाइनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सुरक्षा कार्यशाला जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने बस चालकों से बर्फबारी में जोखिम न लेने की अपील की और परिवहन निगम को सभी चालकों को लिखित निर्देश जारी करने को कहा।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने शिमला को बर्फबारी से निपटने के लिए पांच सेक्टरों में विभाजित किया है, जिनमें प्रत्येक का एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है ताकि कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

जनता से अपील की गई कि आपदा की स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें, जो 24×7 संचालित रहेगा।

गुम्मा के सनरॉक प्ले स्कूल में बच्चों ने मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

AIIMS Bhubaneswar Launches Liver Transplant, Robotic Surgery

In a landmark development for healthcare in Odisha and Eastern India, Union Health Minister J P Nadda virtually...

Shegaon Hosts Mega Health and Wellness Fair

The holy town of Shegaon in Buldhana district is set to host the National Arogya Fair 2026 from...

IGSTC 2026 Showcases Mobile Health Breakthroughs

The IGSTC Strategic Conclave 2026 on “Mobile Health & Telemedicine” was held at Vigyan Bhawan, bringing together policymakers,...

विकास कार्यों के साथ नशा मुक्त समाज का संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़...