हिमाचल ताइक्वांडो में ठियोग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Date:

Share post:

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 9 से 11 दिसंबर तक गेयटी मल्टीपरपज़ हॉल, द मॉल शिमला में आयोजित 25वीं एच.पी. स्टेट ताइक्वांडो क्योरगी और 14वीं पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने कुल 34 पदक प्राप्त किए, जिसमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में अभिनव, विहान चौहान, रुद्रानहु, ऋधिक, स्मृति, पल्लवी, आलिया, निधि, सिमरन, आराध्या, अराइना, मेहक, श्वेता, मननत, सारिका और मान्या शामिल हैं। रजत पदक विजेता छात्रों में विहान नेगी, अक्षित, दिव्यांश, आरव, स्मृति, साक्षी, हर्षिता, सोनाक्षी, आराध्या बस्यान, सुहानी, जैस्मिन और निवेदिता शामिल हैं। कांस्य पदक प्राप्तकर्ता पल्ज़ा, गालव, आराध्या, पिहू, सिजल और विनीत हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रोशन लाल ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता और उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करने की शुभकामनाएँ दीं।

BOCW Board Gives Financial Boost to Workers

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 25 Oct 2026 : International Artist Day

Celebrated globally every year on October 25 to mark the birth anniversary of iconic Spanish painter Pablo Picasso...

MNRE Powers Up Special Campaign 6.0 with Rapid Target Completion

The Ministry of New & Renewable Energy (MNRE) is driving a major workplace transformation under DARPG's Special Campaign...

NITI Aayog Urges States to Adopt Model Tenancy Act

Delivering the valedictory address at the 2nd National Urban Conclave, Rajiv Gauba, Member, NITI Aayog, called for a...

रामायण महाकाव्य के रचनाकार : ऋषि बाल्मिकी

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी जी हां, रत्नाकर नाम से जाना जाने वाला यही व्यक्ति प्रसिद्ध ऋषि व...