अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल में हिमाचल की छात्राओं का धमाकेदार प्रदर्शन

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में आज 15 दिसंबर 2025 को चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंडर-15 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वदेश लौट चुकी छात्राओं ख्याति धांता, रिया और प्रीति का सम्मान एक संक्षिप्त कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। ये छात्राएं ठाकुर रामलाल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का गौरव बढ़ाने में सफल रही।

इस अवसर पर निदेशक स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश आशीष कोहली ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालक बलवंत झोटा, स्टाफ और शारीरिक शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और छात्रों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

निदेशक महोदय ने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों की डाइट मनी ₹120 से बढ़ाकर ₹250 कर दी गई है, जिससे उन्हें उत्साह और सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने 33 पदक अर्जित किए थे, जबकि इस वर्ष 40 से अधिक पदक मिलने की संभावना है।

कोहली ने खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे छात्र नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहते हैं और अनुशासित जीवन जीते हैं। उन्होंने 3 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में अवसरों की उपलब्धता से खिलाड़ियों के भविष्य की सुरक्षा पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश अंडर-14 वॉलीबॉल, अंडर-19 कबड्डी और हैंडबॉल की तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा, जो प्रदेश सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में योगदान देने वाले संतोष चौहान को भी बधाई दी गई।

इस अवसर पर महासचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूली खेल संगठन संतोष चौहान ने शारीरिक शिक्षकों से चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और दक्ष बनाने का सुझाव दिया तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया।

हिमाचल ताइक्वांडो में ठियोग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 25 Oct 2026 : International Artist Day

Celebrated globally every year on October 25 to mark the birth anniversary of iconic Spanish painter Pablo Picasso...

MNRE Powers Up Special Campaign 6.0 with Rapid Target Completion

The Ministry of New & Renewable Energy (MNRE) is driving a major workplace transformation under DARPG's Special Campaign...

NITI Aayog Urges States to Adopt Model Tenancy Act

Delivering the valedictory address at the 2nd National Urban Conclave, Rajiv Gauba, Member, NITI Aayog, called for a...

रामायण महाकाव्य के रचनाकार : ऋषि बाल्मिकी

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी जी हां, रत्नाकर नाम से जाना जाने वाला यही व्यक्ति प्रसिद्ध ऋषि व...