गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संगम

Date:

Share post:

शिमला के प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आज 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन) गोकुल बुटेल ने की।

इस अवसर पर गोकुल बुटेल ने विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण, मूल्य-आधारित शिक्षा तथा निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में बच्चों के लिए केवल सफल पेशेवर बनना ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति डॉक्टर या इंजीनियर तो बन सकता है, लेकिन नैतिक मूल्यों के बिना अच्छा इंसान नहीं बन सकता। बच्चों के चरित्र निर्माण में स्कूल और माता-पिता दोनों की भूमिका अत्यंत अहम है, जिसके लिए घर से ही करुणा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है। उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि चार विद्यार्थियों का जेईई उत्तीर्ण कर एनआईटी में तथा एक विद्यार्थी का आईआईटी में चयन विद्यालय, अभिभावकों और प्रबंधन के लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी और विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय शिव कुमार डोगरा के योगदान को भी स्मरण किया।

समारोह का आयोजन वर्तमान चेयरमैन उषा डोगरा, प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा तथा प्रधानाचार्य देविना शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोकुल बुटेल एवं उषा डोगरा द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मनीष को बारहवीं कक्षा मेडिकल स्ट्रीम में तथा गार्गी को दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चित्रकला, फैंसी ड्रेस, शत-प्रतिशत उपस्थिति, प्रश्नोत्तरी, कथा वाचन, नारा लेखन, नाटक, पोस्टर व कार्ड निर्माण, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा सर्वाधिक अनुशासित छात्र सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. ऋतु व्यास एवं रुचि डोगरा के निरंतर सहयोग और शैक्षणिक योगदान की विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।

औचक निरीक्षण में बंद हुई गैरकानूनी गतिविधियां

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 25 Oct 2026 : International Artist Day

Celebrated globally every year on October 25 to mark the birth anniversary of iconic Spanish painter Pablo Picasso...

MNRE Powers Up Special Campaign 6.0 with Rapid Target Completion

The Ministry of New & Renewable Energy (MNRE) is driving a major workplace transformation under DARPG's Special Campaign...

NITI Aayog Urges States to Adopt Model Tenancy Act

Delivering the valedictory address at the 2nd National Urban Conclave, Rajiv Gauba, Member, NITI Aayog, called for a...

रामायण महाकाव्य के रचनाकार : ऋषि बाल्मिकी

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी जी हां, रत्नाकर नाम से जाना जाने वाला यही व्यक्ति प्रसिद्ध ऋषि व...