रेल परियोजनाओं में राजनीतिक अड़चनें : जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2911 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए रेलवे बजट में निरंतर वृद्धि प्रदेश में बेहतर रेल कनेक्टिविटी के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। गत वर्ष की तुलना में इस बार करीब 200 करोड़ रुपये अधिक बजट दिया गया है, जबकि यूपीए सरकार के मुकाबले यह 27 गुना अधिक है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र के भरपूर सहयोग के बावजूद सुक्खू सरकार हिमाचल में रेलवे परियोजनाओं में अड़चनें पैदा कर रही है। राज्य सरकार की लापरवाही और सहयोग की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे न केवल उनकी लागत बढ़ रही है बल्कि प्रदेश की आर्थिकी और कनेक्टिविटी को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजनीतिक द्वेष त्याग कर पूर्व निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार रेल परियोजनाओं में सहयोग करने का आग्रह किया।

पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अंतिम तिथि बीत जाने के बावजूद 12 में से 10 जिलों में अभी तक मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव प्रक्रिया में देरी कर रही है, जो प्रदेशवासियों के संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने पूछा कि यह देरी मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही है या प्रशासनिक स्तर पर, जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए।

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक सफलता बताते हुए जयराम ठाकुर ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे भारत–अमेरिका आर्थिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। यह निर्णय किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा और रोजगार सृजन को गति देगा।

उत्तराखंड में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा उत्तराखंड और हिमाचल सरकार से यात्रियों को हर संभव सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

लोकतंत्र पर चोट, पंचायतें सरकार के कब्जे में : जयराम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

राखी: कच्चे धागों का अटूट बंधन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी कच्चे धागों के अटूट बंधन का त्योहार राखी या रक्षाबंधन हर वर्ष श्रावण...

Divine Blessings on Shravan Purnima: Governor Visits Jammu Shrine

Governor Kavinder Gupta paid obeisance at the Venkateswara Swamy (Tirupati Balaji) Temple in Jammu on the auspicious occasion...

मुख्यमंत्री को बड़ा झटका: हाई कोर्ट ने बदला विवादित फैसला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति से जुड़े कानून को...

DPS Society Organises Two-Day Leadership Workshop on School Governance

Pro Vice Chairman DPS Shimla, Anil Walia, Participates in Professional Learning Programme The Delhi Public School Society organised a...