February 28, 2026

सुन्नी अस्पताल में लगेगा कैटरेक्ट स्क्रीनिंग कैंप

Date:

Share post:

सिविल अस्पताल सुन्नी में 3 मार्च 2026 को 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी तहसील कल्याण अधिकारी सुन्नी सतीश शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जा रहा है। कैंप के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी।

जांच में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका ऑपरेशन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित मरीजों को अस्पताल तक आने-जाने के लिए मुफ्त वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिचित वरिष्ठ नागरिकों को 3 मार्च को सिविल अस्पताल सुन्नी में जांच के लिए अवश्य भेजें।

एपीजी विश्वविद्यालय में रोहित ठाकुर का बड़ा बयान

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 28 February, 2026 : National Science Day

National Science Day in India is celebrated on 28 February each year because on this date, Dr. C.V....

पोर्टमोर स्कूल में टीकाकरण और जागरूकता अभियान

पीएम श्री मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोर्टमोर में आज 14–15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं, उनके अभिभावकों...

India Holds First National Pharmacovigilance Meet

The Indian Pharmacopoeia Commission, in collaboration with the Andhra Pradesh MedTech Zone, organized a two-day National Meet on...

NITI Aayog Drives AI-Powered Governance

NITI Aayog convened the Frontier 50 Workshop on 27th February 2026 under the Aspirational Districts and Blocks Programme...