हिमाचल में योजनाबद्ध शहरीकरण को बढ़ावा

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) और हाउसिंग एंड अर्बन डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी उपस्थित रहे।

इस एमओयू के तहत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकुला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी के निर्माण की योजना है। हिमुडा की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ और हुडको की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख नीरज सेठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि ये परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध शहरीकरण को बढ़ावा देंगी। इन सैटेलाइट शहरों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा, जिससे संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण के दबाव को कम किया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की योजनाबद्ध शहरीकरण की दृष्टि को साकार करने में ये परियोजनाएं सहायक होंगी। इन परियोजनाओं से न केवल नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे, बल्कि लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और प्रदेश को एक नई पहचान मिलेगी।

Himachal Leads in MMI Census Completion

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

HPUILS Sparks Debate on De-Addiction & Mental Health

Himachal Pradesh University Institute of Legal Studies (HPUILS) organised a timely symposium on “De-Addiction and Substance Abuse with...

इंसानियत, कविता – डॉ. कमल के प्यासा

डॉ. कमल के प्यासा - मण्डी कभी धूप कभी छाँव ,, कभी ढले शाम कभी उजियारा चलता रहे काम कभी रहे आराम, जीवन का है...

ULB Polls Reflect Growing Trust in Congress Govt

Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania on Monday said the Congress Party’s impressive performance in the Urban Local...

ग्रामीण महिलाओं के लिए नई सशक्तिकरण योजना

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार अपनी बजट घोषणा के...