केंद्रीय विद्यालय कोटखाई: एडमिशन और शिक्षा की नई शुरुआत

Date:

Share post:

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। मंगलवार को स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शिवानी ने अपनी ज्वाइनिंग के अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को जानकारी दी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इसी सत्र से विद्यालय में कक्षाएं शुरू होंगी। प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी और इसके बाद आगामी 10 दिनों में सभी एडमिशन औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। कक्षाएं मई के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। प्रारंभ में विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा तक ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है। पंजीकरण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से कन्या छात्र विद्यालय कोटखाई में किया जाएगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वह सभी आवश्यक दस्तावेजों—जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और अन्य कागजात—के साथ समय पर उपस्थित रहें ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन से कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे पहले बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ता था, जिससे अभिभावकों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे समय पर पहुँचकर प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग दें। विद्यालय में प्रधानाचार्य और तीन पीआरटी की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं, और कक्षाएं शुरू होने तक बाकी स्टाफ की नियुक्तियां भी पूरी कर दी जाएंगी। बाल वाटिका फिलहाल शुरू नहीं होगी, इसके लिए सभी औपचारिकताएं बाद में पूरी की जाएंगी।

शिमला के मंदिरों में भंडारे के मानक तय

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1789 George Washington Inauguration: George Washington took the oath of office in New York City, becoming the first President...

Today, 30 April, 2026 : International Jazz Day

International Jazz Day, celebrated every year on April 30, is a global event established by UNESCO in 2011...

Auckland Boys Shine in ISC Class XII Results

Auckland House School for Boys, Shimla has once again achieved a remarkable academic milestone by securing a 100%...

Auckland House Boys Deliver Another Perfect ICSE Scorecard

Auckland House School for Boys, Shimla has once again reaffirmed its academic excellence by delivering a flawless 100%...