April 11, 2026

खेल और शिक्षा पर फोकस, चौपाल में विकास की रफ्तार

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि चौपाल क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा और इसके लिए सरकार व स्थानीय लोग मिलकर काम करेंगे।

अपने चौपाल दौरे के दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 14 लाख रुपये की लागत से बने अस्थायी खेल छात्रावास का उद्घाटन किया। साथ ही 62.41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वॉलीबॉल छात्रावास और 25 लाख रुपये से बनने वाले प्राथमिक अनुभाग कार्यालय का शिलान्यास भी किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के प्रयास जारी हैं और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 650 शारीरिक शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए पटियाला भेजा गया है, ताकि छात्र खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 11 रजत और 29 कांस्य पदक हासिल किए हैं। साथ ही प्रदेश में नए खेल छात्रावास भी खोले जा रहे हैं, जिनमें चौपाल में वॉलीबॉल, शिलाई में कबड्डी और घुमारवीं में हैंडबॉल के लिए छात्रावास शामिल हैं।

रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में 151 सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें चौपाल क्षेत्र के चौपाल, नेरवा, कुपवी और बलसन शामिल हैं। इन स्कूलों के लिए हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कोच के पद भी भरे जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में खेल छात्रावासों को अपग्रेड करने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और खिलाड़ियों की डाइट मनी व पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के लिए पुस्तकें और डेस्क उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम, ग्राउंड और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उनकी सराहना भी की और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

खाद्य सुरक्षा को लेकर आयोग की सख्त रणनीति

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

सनरॉक में बैसाखी संग हिमाचल दिवस का उत्सव

कोटखाई क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्री-स्कूल सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में आज ‘हिमाचल दिवस’ और ‘बैसाखी’ के शुभ अवसर...

शिमला में 118 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

जिला शिमला में राज्य आपदा न्यूनीकरण फंड के तहत उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में...

Governor Visits Dharmasangh Mahavidyalaya

Governor Kavinder Gupta visited Dharmasangh Mahavidyalaya in Civil Lines, New Delhi, where he paid respects to revered saint...

खाद्य सुरक्षा को लेकर आयोग की सख्त रणनीति

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग की बैठक आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल की अध्यक्षता में सम्मेलन...