शिमला में 118 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

Date:

Share post:

जिला शिमला में राज्य आपदा न्यूनीकरण फंड के तहत उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में करीब 118 करोड़ रुपये के पांच अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

मंजूर प्रस्तावों में रामपुर के वार्ड नंबर 1 स्थित कल्याणपुर नाले के चैनलाइजेशन के लिए लगभग 3.21 करोड़ रुपये, सुन्नी-शिमला मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 9.05 करोड़ रुपये, चौपाल के सैंज क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित सड़क के पुनर्निर्माण हेतु 10.42 करोड़ रुपये और खागना सड़क के लिए 4.90 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, शिमला शहर के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इन सभी प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण फंड को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है और भविष्य के जोखिम को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राज्य आपदा न्यूनीकरण फंड का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के प्रभाव को कम करना और पूर्व तैयारी को मजबूत बनाना है। इसके तहत भूस्खलन रोकथाम, तटबंध निर्माण, जल निकासी व्यवस्था सुधार और सुरक्षित निर्माण कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही, लोगों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और अर्ली वार्निंग सिस्टम के जरिए समय पर सतर्क करने के प्रयास भी किए जाते हैं।

खनन और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन सख्त

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...

Culture, Grace & Growth: Lok Bhavan’s Historic Teej Debut

History was made at the Durbar Hall of Lok Bhavan as the historic venue opened its doors to...

From Bridges to Silk Rearing: CM’s Mega Push for Ghumarwin

CM Sukhu unveiled a massive infrastructure push for Bilaspur district’s Ghumarwin constituency today at Dadhol, launching 31 development...