रोजगार कार्यालय शिमला का कैंपस इंटरव्यू कार्यक्रम

Date:

Share post:

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि अलेना ऑटो लिमिटेड के लिए ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के कुल 200 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 20 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ये इंटरव्यू 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए होंगे। विभिन्न उपरोजगार कार्यालयों में निर्धारित तिथियों पर इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 20 अप्रैल को रोहड़ू, 21 अप्रैल को रामपुर, 22 अप्रैल को कुमारसैन तथा 23 अप्रैल को सुन्नी कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। सभी स्थानों पर इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

कुल 200 पदों में प्रत्येक स्थान पर 50-50 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं अथवा आईटीआई निर्धारित की गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 78888-90406 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयुष हॉस्पिटल का विशेष ब्लड टेस्ट शिविर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1918 Nelson Mandela’s Birth: Nelson Mandela, the anti-apartheid leader and former President of South Africa, was born in Mvezo,...

रामपुरी जातर में गूंजा संस्कृति संरक्षण का संदेश

प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय रामपुरी जातर...

JUIT Celebrates 25 Years, Awards 2,244 Degrees

Governor Kavinder Gupta on Friday presided over the 7th Convocation of Jaypee University of Information Technology (JUIT), Waknaghat,...

Today, 18 July, 2026 : Nelson Mandela International Day

Nelson Mandela International Day is observed every year on 18 July to commemorate the birth anniversary of Nelson...