चुनाव आयुक्त ने लिया मतदान केंद्र का जायजा

Date:

Share post:

भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चुनाव आयुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन और मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

डॉ. संधू ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की अहम प्रक्रिया है, जिसमें राजनीतिक दलों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।

रारंग-रिब्बा में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Pedal to Progress: Global Cyclist Somen Debnath Meets Governor

Internationally acclaimed cyclist and social activist Somen Debnath paid a courtesy call on Governor Kavinder Gupta at Lok...

Festive Felicitations: Governor, CM Wish Citizens on Raksha Bandhan

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta and Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu extended their heartfelt greetings and warm...

हर नागरिक तक स्वास्थ्य: डुढालटी में लगा मुफ्त जांच शिविर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को आधुनिक...

सिलेंडर का संकट, एक्शन में मंत्री: कोटखाई को एक हफ्ते में राहत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस (एलपीजी) की...