निकाय चुनावों में भाजपा का जलवा, जयराम ने जताया आभार

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश करार देते हुए कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार, कुशासन और माफिया राज के खिलाफ खुलकर अपना फैसला सुनाया है।

भाजपा मुख्यालय “दीप कमल” में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और भ्रष्टाचार ने प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि जनता का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो चुका है और लोग बदलाव चाहते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी हार का अंदेशा पहले से था, इसलिए सरकार चुनाव करवाने से बचती रही और अदालत के निर्देशों के बाद ही चुनाव संपन्न हो सके।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के बयानों पर उनके मंत्री भी भरोसा नहीं करते और चुनाव परिणामों के बाद वह बौखलाहट में बयान दे रहे हैं।

उन्होंने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रदेशवासियों के विश्वास का परिणाम बताते हुए सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

Governor Calls Civil Society Key to Nation-Building

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls Civil Society Key to Nation-Building

Governor Kavinder Gupta on Sunday underscored the importance of civil society and community leadership in nation-building, saying...

New Synthetic Track for Budding Athletes

In a major encouragement for sports talent in Himachal Pradesh, Hamirpur will soon get a new synthetic athletics...

HP Governor Urges Fuel Conservation and Green Practices

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Sunday reiterated Prime Minister Narendra Modi’s appeal on fuel conservation and urged...

मण्डी के ऐतिहासिक सिक्कों पर विशेष श्रृंखला – भाग–5

डॉ.कमल के. प्यासा - मण्डी मुगल कालीन सिक्के: 28.सिक्का औरंगजेब आलमगीर। सिक्के की धातु = चांदी। सिक्के का आकार = गोलाकार। सिक्के का...