हिमाचल का जलवा: ग्रैपलिंग में 38 पदकों की झड़ी

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने 29 से 31 मई तक असम के गुवाहाटी में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के तत्वावधान में भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया और 12 स्वर्ण, 13 रजत तथा 13 कांस्य पदक अपने नाम किए।

भारतीय ग्रैपलिंग संघ के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रदर्शन को अत्यंत सराहनीय बताया। संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार और उपाध्यक्ष नील कमल ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संघ के महासचिव एवं कोच जितेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब आगामी यूडब्ल्यूडब्ल्यू विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हो गए हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

इस उपलब्धि को हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Census 2026: HP Sets June 16 Start Date for Phase 1

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

कला की उड़ान से युवाओं के सपनों को नई दिशा

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा युवाओं में प्रतिभा, आत्मविश्वास और...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के विद्यालयों में चल रहे...

Minjar Fair Concludes with Cultural Extravaganza

CM Sukhu attended the concluding cultural evening of the International Minjar Fair at Chamba on Sunday. Greeting the...

Governor Calls for Blood Donation Movement Across India

Governor Kavinder Gupta today called upon citizens, especially youth, to make voluntary blood donation a people’s movement, describing...