एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों को मिला सहारा

Date:

Share post:

गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए चल रही प्रक्रिया के बीच प्रदेश सरकार ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गग्गल हवाई अड्डे के आसपास सरकारी भूमि पर दुकानें और अन्य व्यवसाय संचालित करने वाले 113 परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने को मंजूरी दी है।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह देश का संभवतः पहला ऐसा मामला है, जिसमें सरकारी भूमि पर व्यवसाय कर रहे लोगों को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे के दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने इन दुकानदारों और कारोबारियों को राहत देने की मांग उठाई थी। सरकार ने उनकी आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सहायता राशि स्वीकृत की है, जिससे प्रभावित परिवारों को नया रोजगार या व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय गरीब और जरूरतमंद परिवारों के प्रति सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और जिले में कई महत्वाकांक्षी पर्यटन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र में उच्च श्रेणी के पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और कांगड़ा के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

स्वस्थ बचपन का उत्सव बना ग्रीष्मोत्सव का आकर्षण

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Young Voices Take Centre Stage with Literature, Creativity, Competitions and Heritage

After an inspiring opening day of books, storytelling, art, poetry and creative workshops, the fourth edition of Mimansa...

तुलसीदास: आसक्ति से विरक्ति तक

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली)रामभक्त, महान संत, चिंतक और कवि तुलसीदास का जन्म 16वीं शताब्दी में...

Mimansa 2026 — Vibrant Celebration of Books, Creativity & Young Voices

The fourth edition of Mimansa – Children’s Literature Festival 2026 opened on Wednesday at the historic Gaiety Complex,...

मॉडल राज्य बना हिमाचल, हर स्कूल में शुरू होगा अखबार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल...