CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

Date:

Share post:

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जीवन यात्रा, संघर्ष और विजन से प्रेरित गीत ‘द फाइटर’ का विमोचन किया।

यू-ट्यूब पर जारी यह करीब 12 मिनट का गीत मुख्यमंत्री के जीवन संघर्ष और उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस गीत को पहाड़ी गायक केवल राम बास्टा ने स्वर दिया है, जबकि इसका संगीत ललित सौहटा द्वारा तैयार किया गया है।

मंत्री जगत सिंह नेगी ने केवल राम बास्टा और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत मुख्यमंत्री के प्रति एक प्रेरणादायक और सार्थक सम्मान है। उन्होंने कहा कि गीत में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

गीत के गायक केवल राम बास्टा ने इसके विमोचन के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

ईस्ट इंडिया कंपनी व जारी सिक्के

31 दिसंबर, 1600 को इंग्लैंड के कुछ व्यापारियों द्वारा पूर्वी देशों से व्यापार करने के लिए जिस कंपनी...

Canvas of Dreams: Lower Primary Stars Shine at Auckland House

The corridors of Auckland House School buzzed with boundless energy and creative flair today as its Lower Primary...

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...