मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

Date:

Share post:

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और नशा उन्मूलन जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार साझा किए और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल पंचायत न केवल क्षेत्र के बड़े गांवों में शामिल है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से एक आदर्श पंचायत के रूप में पहचान बना चुकी है। उन्होंने युवाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश आज देश के प्रमुख प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है, जो सामूहिक प्रयासों और प्रभावी नीतियों का परिणाम है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि मढोल युवक मंडल वर्षों से सामाजिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक दिशा दे रहा है। उन्होंने मंडल को 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

युवाओं द्वारा खेल मैदान में पवेलियन निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही नागेश्वर देवता मंदिर के विकास कार्यों के लिए शेष राशि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या को गंभीर चुनौती बताते हुए समाज के सभी वर्गों से इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं तथा सड़क, बुनियादी ढांचे और अन्य परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने भाग लिया, जिसमें मढोल क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में शवसधार क्रिकेट टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 77 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को देवदार पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने आयोजन समिति, युवक मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मढोल पंचायत भविष्य में भी विकास, खेल और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनी रहेगी।

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

सोलंग में विकास की दस्तक, बदलेगी गांव की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत सोलंग का दौरा कर करीब 34 लाख...

HPRCA Expands Health Sector Recruitment Drive

The Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) has invited applications for 105 additional medical sector posts on a...

प्राकृतिक खेती से मजबूत होती ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को ग्रामीण विकास और किसान...

एसटीएफ का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 से शुरू किए गए राज्यव्यापी 'चिट्टा-मुक्त हिमाचल' अभियान...