28 जून को अंडर-18 रग्बी ट्रायल, राष्ट्रीय टीम का चयन

Date:

Share post:

रग्बी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश (RAHP) और रग्बी एसोसिएशन शिमला (RAS) के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला में अंडर-18 राज्य स्तरीय रग्बी प्रशिक्षण शिविर एवं चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

RAHP के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद ने बताया कि ट्रायल में सिरमौर, शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों के 80 से 100 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन (IRFU) द्वारा नामित मुख्य चयनकर्ता ट्रायल की निगरानी करेंगे। इसका उद्देश्य राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है।

चयनित बालक एवं बालिका टीमें जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में तेलंगाना में आयोजित होने वाली अंडर-18 राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। डॉ. सूद ने बताया कि रग्बी एसोसिएशन प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि भविष्य में अधिक जिलों में नियमित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि 27 जून को ऑकलैंड स्कूल, शिमला में शिमला जिले के खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय रग्बी प्रशिक्षण एवं विकास शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 40 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य युवाओं को रग्बी खेल से जोड़ना और जिले में खेल को बढ़ावा देना है। संघ ने स्कूलों के विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा हिमाचल प्रदेश में रग्बी के विकास में सहयोग देने की अपील की है।

नशामुक्त भारत का संकल्प, विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 26 june, 2026 : Anti-Drug Day

Anti-Drug Day is observed to raise awareness about the harmful effects of drug abuse and to promote a...

Shimla Literary Circle Celebrates ‘Feminine Lyre’ Launch

An engaging literary evening unfolded at Brews & Books Café, Mall Road, as the Keekli Charitable Trust hosted...

Himachal’s Anti-Chitta Day Hits Drug Networks Hard

The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking was observed as ‘Anti-Chitta Day’ across Himachal Pradesh as...

नशामुक्त भारत का संकल्प, विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर द कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित 121 अकाल अकादमी विद्यालयों के 15...