हिमुडा विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Date:

Share post:

आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को राज्य में चल रही और प्रस्तावित सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, दक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मंत्री आज यहां हिमुडा निदेशक मंडल की 59वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने विभिन्न आवास एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण आवास और बेहतर शहरी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने हिमुडा की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने और किफायती आवास उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 251 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना और बजट अनुमान को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें भविष्य की आवासीय एवं शहरी विकास परियोजनाओं के लिए भूमि खरीद हेतु 52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि सुनियोजित भूमि अधिग्रहण से आने वाले वर्षों में हिमुडा की विकास परियोजनाओं को और मजबूती मिलेगी। बैठक में ऊना जिले के रक्कड़ फेज-4 स्थित हिमुडा कॉलोनी के लिए वन टाइम सेटलमेंट नीति को भी स्वीकृति दी गई, जिससे पात्र आवंटियों को राहत मिलेगी और लंबित मामलों का समाधान होगा।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 117 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के मुकाबले हिमुडा ने 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो प्राधिकरण की बेहतर वित्तीय स्थिति और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

निदेशक मंडल ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के नियमों के अनुरूप ठेकेदार पंजीकरण नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी। साथ ही, शिमला स्थित निगम विहार में हिमुडा मुख्यालय को आधुनिक कॉर्पोरेट स्वरूप देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और सेवाएं जनसुलभ बन सकें।

हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र वशिष्ठ ने बैठक में प्राधिकरण की उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

बसंतपुर के विकास को नई रफ्तार: विक्रमादित्य

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Cloud & AI for Viksit Bharat: NSDC Teams Up With AWS

In a major push toward building a future-ready workforce for Viksit Bharat 2047, the National Skill Development Corporation...

HASTPA Merges Mountain Biking and Forest Care

In a unique blend of sports, environmental conservation, and community action, members of the Himalayan Adventure Sports &...

Mimansa 2026 Results: Celebrating Young Talent, Confidence & Creativity

More than 400 participants, a celebration of talent, and three days of spirited competition The fourth edition of Mimansa...

काव्य मंच पर उतरी छात्राओं की प्रतिभा: लॉरेटो कॉन्वेंट में राष्ट्रप्रेम की अलख

लॉरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल विद्यालय में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राओं के लिए हिंदी कविता-वाचन प्रतियोगिता...