बसंतपुर के विकास को नई रफ्तार: विक्रमादित्य

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से हल करने का आश्वासन दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले साढ़े तीन वर्षों से बसंतपुर विकास खंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विधायक ऐच्छिक निधि से अब तक 23 लाख रुपये विभिन्न संपर्क सड़कों और अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बटमैन-बसंतपुर सड़क मार्ग अंतिम चरण में है। शेष कैंचियों (हेयरपिन मोड़ों) के निर्माण के बाद यह मार्ग पूरी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि इसी सोच के परिणामस्वरूप आज पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है।

दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने खेल मैदान, पेयजल एवं मल निकासी योजनाओं, सामुदायिक भवनों सहित कई विकास संबंधी मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का भरोसा दिया।

इससे पहले बसंतपुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने विक्रमादित्य सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

स्कूल उद्घाटन को लेकर जयराम ने घेरा सुक्खू सरकार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...