यादें – कविता – डॉ. कमल के. प्यासा

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – मण्डी

यादें

याद आती हैं

जाती नहीं,

याद ही रह जाती  हैं

जिंदगी भर,,,,,,!

 

यादें

यादों में रह कर

आती हैं सताती हैं,

कमबख्त तरह तरह की

फितरतें दिखा ,

खूब यादों की

धूम मचाती हैं,,,,,,!

 

यादें

बिखरती हैं,

बिखर के बिसरती हैं

बालू के कण कण की तरह

बन किरक,

खलल डालती हैं,,,,!

 

यादें

सिमटती नहीं

फैलती चली जाती हैं

अंधेरों में रोशनी बन,

अंतर मन के हर कोने में

खुद जगहा बनाती हैं ,,,,,!

 

यादें

रिश्तों की,

अपनों की बेगनों की

प्यारे चांद से चेहरों की,

दिलों ही दिल से

खुद गांठ लेती हैं,,,,!

 

यादें

तड़पाती हैं

दहलाती हैं सहलाती हैं

नीद तक उड़ा ले जाती हैं,

घोल के  खट्टास वा कड़वाहट

निकाल ले जाती है

खुनस जमाने भर की,,,,!

 

यादें

यादों के झरोखों से

झांकती भांपती हैं,

बनती हैं आईना

जीवन का ,

और धुंधला जाती है,,,,!

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1925 Scopes “Monkey Trial” Begins: Teacher John T. Scopes’ trial started in Dayton, Tennessee, after he was accused of...

सरदार पटेल की सोच आज भी भारत की ताकत: राज्यपाल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल भारत के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार ही नहीं,...

HP Plans Massive ₹3,500 Cr Disaster Infrastructure

CM Sukhu on Friday announced that the Himachal Pradesh Government will develop disaster-resilient infrastructure worth Rs. 3,500 crore...

शिमला में जनगणना-2027 की प्रगति समीक्षा

जनगणना-2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) की प्रगति को लेकर जिला शिमला में समीक्षा बैठक...