उद्घाटन के बाद भी बंद ITI, जयराम ने मांगा जवाब

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बैजनाथ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन पर ठेकेदार द्वारा भुगतान न होने के कारण ताला लगाए जाने की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना सरकार के दावों की पोल खोलती है और जनहित से जुड़े भवनों के संचालन में प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि बैजनाथ आईटीआई भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा मार्च 2024 में किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वहां अब तक शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भवन तैयार था तो इसे संबंधित विभाग को क्यों नहीं सौंपा गया और युवाओं को इसका लाभ क्यों नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर सभी ठेकेदारों के भुगतान समय पर करने का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर भुगतान लंबित होने के कारण ठेकेदारों को ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे पहले भी कई स्थानों पर भुगतान विवाद के चलते तालाबंदी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व सरकार के समय शुरू की गई कई विकास परियोजनाएं वर्तमान में बजट के अभाव में प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों को पूरा करने के बजाय उन्हें लंबित रख रही है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि जनहित के भवनों का उपयोग समय पर न होना युवाओं और प्रदेश के लोगों के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से ठेकेदारों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने और विकास कार्यों को गति देने की मांग की।

State Calls for Collective Action to Save Water

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1138 The Aleppo earthquake struck Syria, becoming one of the most catastrophic natural disasters recorded in human history. 1884 Eleanor Roosevelt,...

Today, 11 Oct, 2026 : International Day of the Girl Child

The International Day of the Girl Child, observed annually on October 11 following a 2011 United Nations resolution,...

Empowering Young Innovators to Drive India’s Climate Leadership

The Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM), Pune, hosted the APARC Early Career Researcher (ECR) Workshop at Meghdoot...

Uniting Sports Stars and Youth for a Nasha Mukt Bharat

Fusing physical wellness with a vital social mission, Union Minister of Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya...