शिमला के पेंशनधारकों से ई-केवाईसी पूरी करने की अपील

Date:

Share post:

जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है, वे अगले एक माह के भीतर यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी कर लें।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला शिमला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जुलाई 2025 में जिला एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शुरू किया गया था।

कपिल देव शर्मा ने बताया कि विभाग के प्रयासों से अब तक जिले के 79,263 पेंशन लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। हालांकि, अभी भी 7,764 लाभार्थियों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिसके कारण उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ऐसे सभी लाभार्थियों से अपने संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर एक माह के भीतर ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ई-केवाईसी करवाने का अंतिम अवसर है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो संबंधित लाभार्थी को अनुपलब्ध अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अपात्र माना जा सकता है।

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन असहाय पेंशनभोगियों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है या उसमें किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, वे जिला कल्याण अधिकारी या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए लाभार्थी अपने निकटतम जिला कल्याण अधिकारी अथवा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

शिमला में स्तनपान पर विशेष जागरूकता अभियान

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Bal Rangmanch Mahotsav 2026 Concludes in a Triumph of Passion and Applause

The historic Gothic Hall of Gaiety Theatre resonated with energy, applause, and youthful passion as the fourth edition...

Himachal Backs GST Reforms but Calls for Balanced Enforcement

Attending the 57th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at New Delhi's Bharat Mandapam,...

CM Sukhu Delivers Swift Action with Rs. 15.75 Crore Rural Upgrade

Fulfilling commitments made during his ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ visits to Bhatwari (Rohru) and Kasha-Pat (Rampur), CM Sukhu...

रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के...